Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर महापौर सुशीला कंवर के निर्देशों पर आयुक्त ने जारी किए आदेश
22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या से बीकानेर में होगी दिवाली की भांति सजावट।
नगर निगम के बाहर लगेगी एलईडी वॉल होगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण महापौर ने कहा राम मंदिर देश के गौरव का विषय, इस वर्ष भारत 2 दिवाली का साक्षी बनेगा।

Shri lakshaminathji temple campus

दो दिवसीय सफाई अभियान शुरू : श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में आयोज्य दो दिवसीय “सफाई अभियान”का शुभारंभ बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस अवसर पर नगर निगम बीकानेर के आयुक्त केसर लाल मीणा, व्यवसायी अशोक मोदी, गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला के सचिव श्रीभगवान अग्रवाल, पार्षद किशोर आचार्य,वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव आचार्य, सुरेंद्र व्यास,शांतिविद्या निकेतन विद्यालय के रमेश मोदी तथा सौरभ मोदी के नेतृत्व में 15 छात्रों ने तथा श्री गोपेश्वर विद्यापीठ के मनोज सिंगला के नेतृत्व में 14 छात्रों ने,आसू जी कच्छावा की टीम के 7 सदस्यों ने,तथा पिंजरा प्रोल गौशाला टीम के 7 सदस्यो ने सफाई कार्य में उत्साह से भाग लिया।श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के शिवचंद तिवाड़ी,अशोक सोनी,हनुमन्त आसोपा, गोपाल अग्रवाल,विनोद महात्मा,शशि केदार अग्रवाल, मुकेश जोशी,शिव कुशवाहा,धीरज जैन,चान्दरतन श्रीमाली,हेमन्त शर्मा,धर्मचंद कच्छावा,मुकेश पुरोहित,कौशल राठौड़,शिवप्रकाश अग्रवाल तथा श्रीमतीआभा अग्रवाल सहित अनेकानेक श्रद्धालुओं ने श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर श्री गणेश जी मंदिर श्री हनुमान जी मंदिर एवं मंदिर परिसर की सफाई की।

कार्यक्रम से जुड़े श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि कल दिनाँक 21 जनवरी को भी मंदिर परिसर में सफाई का कार्य जारी रहेगा तथा दिनांक 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में 9 बजे से 11बजे तक सुंदरकांड पाठ ,11 से 1 बजे तक अयोध्या से भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण- प्रतिष्ठा का एल.ई.डी. पर लाइव टेलीकास्ट, 1 बजे पूनरासर हनुमान जी मंदिर रोशन जी बोथरा द्वारा महा-आरती तथा जोत ई जाएगी तथा प्रसाद वितरण होगा । रात्रि 6.15 बजे से 9.15 बजे तक मंदिर परिसर में 1100 दीपों से दीप -माला सजाकर दीपावली के रूप में उत्सव मनाया जाएगा।

भीनासर में निराले बाबा के सानिध्य में अनुष्ठान शुरू हुआ : राष्ट्रसंत, डाक्टर आचार्य प्रवर श्री दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब ( निराले बाबा ) का रिद्धि सिद्धी गार्डन में त्रिदिवसीय माता श्री पद्मावती देवी का अनुष्ठान प्रारंभ हुआ
निराले बाबा ने मंत्रोच्चार करके अनुष्ठान का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधि विधान के पश्चात माता श्री पद्मावती देवी की आरती की।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में साधु संत समाज के कारण ऐसे अनुष्ठान हम लोग देख पाते है और कर पाते है आज मेरा परम सौभाग्य है कि निराले बाबा के मेरे आठवीं बार दर्शन वंदन करने का लाभ प्राप्त हुआ है ।
निराले बाबा ने कहा कि पद्मवती देवी इस कलयुग में रिद्धी सिद्धी समृद्धी की दात्री है और इस रिद्धि सिद्धी गार्डन में ये धार्मिक आयोजन प्रथम बार हो रहा है।
कार्यक्रम के सचिव विशाल नाहटा पालु ने बताया कि ये अनुष्ठान प्रथम है इस तरह के नौ अनुष्ठान होंगे जो कि बीकानेर के अलग अलग क्षेत्रों में होंगे।मुख्य अतिथि श्री अर्जुन राम मेघवाल का सम्मान अभिनंदन निराले बाबा ने किया।
इस दौरान रिद्धी सिद्धी गार्डन के मालिक सुमेर लाल दफ्तरी, सुरेश दफ्तरी , दीपक गहलोत, गुमान सिंह, दीपक अग्रवाल, जयचंद लाल बोथरा,विजय राज बोथरा, सुरेन्द्र चौपड़ा, विशाल नाहटा, डाक्टर अजय वर्मा आशु सैन, हरी किशन गहलोत, ,तरूण रामपुरिया, प्रवीण बोथरा, सतु सेवग, अनूप महात्मा, राम कुमार महात्मा, प्रीति रामपुरिया, तारा देवी बोथरा, स्वाती महात्मा, मंजु देवी बोथरा,अनेक गुरू भक्त उपस्थित थे।
इससे पूर्व भक्तामर स्तोत्र पाठ का परायण भीनासर में स्थित श्रीमती तारा देवी जयचंद लाल बोथरा के निवास स्थान पर सुसम्मपन्न हुआ।
आज आरती करने का पुण्य लाभ श्रीमती मंजु बोथरा विजय राज, रोहित बोथरा सपरिवार ने प्राप्त किया।

Nirale babaji in bikaner, bhinasar

भामाशाहों के प्रोत्साहन के लिए मिले जीएसटी में पूर्णतया छूट :- पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर भामाशाहों द्वारा जनहित में किये जाने वाले खर्च एवं राज्य सरकार को हस्तांतरित करने के प्रकल्पों में केन्द्रीय व राजकीय जीएसटी में पूर्ण राहत प्रदान करवाने की केंद्र व राज्य सरकार से अनुशंसा बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राष्ट्र निर्माण में भामाशाहों का सर्वाधिक योगदान आजादी पूर्व से चलता आ रहा है। भामाशाहों के योगदान से निर्माण करने जैसे शिक्षा, चिकित्सा, जल के संचय हेतु कुँए, बावड़ी, तालाब, गौसेवा, सडकें व अन्य क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका रही है। वर्तमान में भी भामाशाहों के योगदान से सेवा प्रकल्प निरंतर जारी है। पूर्व में भामाशाहों द्वारा जब भी सेवा प्रकल्प कराए गये तब संबंधित केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किसी भी प्रकार का करारोपण नहीं किया जाता था। वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जीएसटी प्रभावी होने के पश्चात भामाशाहों द्वारा जो जनहित में सेवा कार्य किये जा रहे हैं इस हेतु किये जाने वाले निर्माण करवाकर, उपकरणों, व संयंत्र लगाकर सरकारों को हस्तांतरण कर दिया जाता है, उस पर वर्तमान में जीएसटी व अन्य कर लगाए जाते हैं जो कि सर्वदा अनुचित है। जहां एक और भामाशाह अपनी जन्मभूमि एवं अपनी कर्मभूमि के विकास एवं समाज के हित के लिए अपने खून पसीने से कमाई हुई पूँजी को खर्च कर अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहते हैं वहीं दूसरी और सरकारें भामाशाहों के द्वारा करवाए गये जनहित के कार्यों पर जीएसटी जैसे करारोपण कर दान की भावना को आहत पहुंचाते हैं। सामाजिक सरोकार के तहत करवाए गये निर्माण कार्यों एवं निर्माण पश्चात निर्मित भवन राज्य सरकार को सुपुर्द करने के कार्य में जीएसटी जैसे करों को रोपित करना न्यायोचित नहीं है।

Central minister arjunramji meghwal with DP pachisia

किलचु में तीन दिवसीय कार्यक्रम : 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रीतिष्ठा क़े उपलक्षय में बीकानेर के किलचु गांव क़े लोगो द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा हैं। बीकानेर सेवा योजना क़े सचिव छोटूलाल चुरा क़े नेतृत्व में जेठू सिँह, चंद्र सिँह राठौड़, राजेंद्र सिँह देवड़ा, मोहनसिंह बीका, चुनीलाल सुथार, गोकुल महाराज, शंकर महाराज आचार्य, राकेश चुरा ने गांव में स्थित 40 मंदिरो की शनिवार 20 जनवरी को साफ सफाई की गई,21 जनवरी को गांव में स्थित हनुमान जीं क़े मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम रखा हैं जो देर रात तक चलेगा, जिसमे बीकानेर क़े प्रमुख कलाकार हिस्सा लेंगे। बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया 22 जनवरी सोमवार को हनुमान जीं क़े मंदिर में महा आरती और 251 किलो दूध की खीर का प्रसाद वितरण तथा गांव में हीं स्थित ठाकुर जीं क़े मंदिर में बूँदी क़े महा प्रसादी का भोग लगाकर वितरण किया जायेगा साथ हीं हनुमान जीं मंदिर सहित सभी मंदिरो में दीपोत्सव किया जायेगा और पुरे गांव में झांकी सहित शोभायात्रा निकाली जाएगी । भाजपा नेता प्रेम कुमार व्यास ने विचार रखे।

Program in kilchu bikaner

कार सेवकों के सम्मान : 97 वर्षीय घेवर जी जोशी कारसेवक का सम्मान करने पर भावुक हो गए असवस्थ होने के बावजूद ,जय श्री राम, का नारा लगाया।वन्दे मातरम् टीम द्वारा आज बीकानेर के करीब 20 वरिष्ठ कार सेवको का सम्मान उनके घर जाकर किया।टीम के विजय कोचर ने बताया की बीकानेर से 1990 और 1992 में कार सेवको में शरद राम कोठारी बंधु अयोध्या में शहीद हो गए कुछ कार सेवको को चोट injury हुई उनमें दम्मानी चोक के सत्यनारायण व्यास जैसे कई कारसेवक थे।

आज जिनका सम्मान किया गया उनमें प्रमुख नाम महेश जी खत्री ,चंद्र मोहन सिंह बडगूजर ,भवानी सिंह बीका, सत्यनारायण जी व्यास, वकील साहेब सुरेश जी कच्छावा ,गेवर जी जोशी, जगदीश जी ओझा ,सतीश जी किराडू सहित डेढ़ दर्जन कार सेवक आज वंदे मातरम टीम के द्वारा सम्मानित किए गए। करीब 40 लोगों की सूची वंदे मातरम टीम को प्राप्त हुई है जिनमें कुछ अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Welcome to carsewak in bikaner vande matram manch

वन्दे मातरम टीम के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर संभाग संयोजक नरसिंह भाटी संभाग प्रभारी शिवदयाल उपाध्याय टीम के जुगल किशोर किराडू विनोद जोशी आनंद गोड आदि कार्यकर्ता ने कार सेवकों को प्रभु श्री राम दरबार की तस्वीर दुपट्टा तिलक अक्षत और श्रीफल देकर सम्मानित किया। व्यास कॉलोनी स्थित चलाना हॉस्पिटल में डॉक्टर विजय चलाना ने वीर कार सेवकों और वंदे मातरम टीम का सम्मान किया। इस दौरान डॉक्टर विजय चलाना ने बीकानेर वासियों को 22 तारीख घर-घर दीपक मिठाई और उत्सव के रूप में मनाने की बात कही।