ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20251229 WA0011 चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर 2.0 का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर माहेश्वरी सभा जिला एवं माहेश्वरी सभा शहर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर 2.0 का भव्य आयोजन किया गया l महेश ट्रेड फेयर आयोजन से जुड़े मीडिया प्रभारी जितेंद्र डागा ने बताया कि माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित यह ट्रेड फेयर बीकानेर स्थित जय नारायण व्यास कॉलोनी के ग्रामीण हाट बाजार में बड़े ही विशाल स्तर पर लगाया गया जिसमें सर्व समाज में अपनी ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया l
बीकानेर महासभा माहेश्वरी समाज शहर इकाई अध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले का आयोजन बहुत ही सफल और शानदार रहा। 25.12.2025 को इसका उद्घाटन गुरु चरणों में किया गया जिसमें प्रथम चरण का नाम उद्घाटन तथा द्वितीय चरण में इसका नाम अवलोकन एवं मार्गदर्शन रखा गया।
महेश ट्रेड फेयर 2.0 से जुड़े सक्रिय सदस्य एवं सीनियर कार्यकर्ता महेश दमानी तथा संपूर्ण व्यवस्थाओं से जुड़े सक्रिय सदस्य नरेंद्र राठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन सत्र में जहां एक और समाज के कई गणमान्य अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे जिनमें मुख्य रूप से नोखा निवासी पूर्व संसदीय सचिव श्री कन्हैयालाल झंवर, मनोज चितलांगिया, नारायण मूंदड़ा, शशि मोहन मूंदड़ा, CA विनोद दमानी, अध्यक्ष अनिल सोनी डॉक्टर बाबूलाल मोहता आज्ञाराम पेड़ीवाल, जिला अध्यक्ष ललित झंवर, जुगल राठी आदि प्रमुख थे सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान महेश के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

तत्पश्चात उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने महेश वंदना करते हुए भगवान महेश से ट्रेड फेयर के सफल संचालन हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात महेश दमानी द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का सदैव की भांति अपने चिर परिचित अंदाज में स्वागत किया गया।
महेश ट्रेड फेयर 2.0 के द्वितीय चरण अवलोकन एवं मार्गदर्शन का शुभारंभ भी जहां एक और समाज के गणमान्य सदस्यों के द्वारा किया गया वहीं ट्रेड फेयर कोर कमेटी के आज्ञाराम पेड़ीवाल नारायण मुंदड़ा, पश्चिमी विधायक जेठानंद व्यास तथा संभागीय आयुक्त विश्राम जी मीणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ‌।
महेश ट्रेड फेयर से जुड़े सक्रिय सदस्य आज्ञाराम पेड़ीवाल तथा डॉक्टर बाबूलाल मोहता इस ट्रेड फेयर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर में यह मेला अपने आप में एक अनूठा रहा।
मेले से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता रामकुमार मुंदड़ा तथा राजेश झंवर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस ट्रेड फेयर का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना ना होकर समाज की महिलाओं को अपने द्वारा बनाए गए हस्त निर्मित घरेलू उत्पादन को एकही छत के नीचे एक स्थान पर आने वाले उपभोक्ताओं को सस्ती एवं किफायती दर पर घरेलू सामान उपलब्ध करवाना है तथा इस मेले में लगाई गई 115 स्टॉल्स में अधिकतर स्टॉल्स महिलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कम रेट पर उपलब्ध करवाई गई है।

मेले की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य भाई अंकित बिनानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मेले में सभी प्रकार की वस्तुएं जिसमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़े, बच्चों के लिए खिलौने इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वूलन कपड़े तथा खाने पीने की वस्तुओं की भी स्टॉल्स लगाई गई है तथा साथ ही आने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रत्येक स्टॉल्स पर सही मात्रा में खरीदारी करने पर दुकानदारों द्वारा डिस्काउंट एवं गिफ्ट हैंपर की सुविधा भी दी गई है। चार दिवसीय विशाल महेश ट्रेड फेयर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपने मनपसंद की वस्तुओं की खरीदारी की जिससे दुकानदारों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
संपूर्ण ट्रेड फेयर में खाने की व्यवस्था देख रहे बलदेव मुंदड़ा तथा किशन मूंदड़ा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले आगंतुकों की खाने की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रेड फेयर स्थल पर फूड जोन की पूर्ण व्यवस्था की गई
महेश ट्रेड फेयर 2.0 कोर कमेटी के मीडिया प्रभारी पवन कुमार राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय इस मेले में जहां एक और प्रत्येक दिन अलग-अलग अतिथियों का आगमन हुआ उसमें समाज के गणमान्य सदस्यों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनीतिक सदस्य भी मौजूद थे। इन सदस्यों में विकसित करने वाले मुख्य रूप से श्रीमान कन्हैयालाल झंवर, मनोज कुमार चितलांगिया, नारायण मूंदड़ा, डॉ बीडी कल्ला, पूर्व शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार, महावीर रांका पूर्व यूआईटी चेयरमैन, अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री केंद्रीय सरकार, सिद्धि जोहरी, श्रीमती सुमन छाजेड़ शहर जिला महिला मंत्री भाजपा, जेठानंद व्यास पश्चिम विधायक, कन्हैया लाल कल्ला, विक्रम सिंह थाना प्रभारी जय नारायण व्यास कॉलोनी, जुगल राठी अध्यक्ष व्यापार उद्योग मंडल बीकानेर, विजय मोहन पुरोहित युवा भाजपा अध्यक्ष आदि अनेक गणमान्य सदस्यों में मुख्य अतिथि के रूप में मेले की विजिट की।
 
सक्रिय सदस्य दिनेश पेड़ीवाल तथा चंद्र प्रकाश करनानी ने बताया कि चार दिवसीय इस मेले में जहां एक और सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने इस मेले की विजिट कॉल लुप्त प्राप्त किया वही समाज के अन्य गणमानियालोगों में विशेष रूप से विजय थिरानी सुशील थिरानी तोलाराम पेड़ीवाल शशि बियानी घनश्याम कल्याणी गोवर्धन बिनानी उर्फ राजा बाबू बृजमोहन बियानी नारायण जी तापड़िया राकेश जाजू गौरी शंकर जी राठी सत्यनारायण राठी मनोज बिहानी मनोज बजाज शिवकुमार चांडक
उमेश राठी नोखा निवासी, निशा झंवर कंचन राठी रेखा लोहिया विभा बियानी लता मूंदड़ा श्रेया राठी चंद्रकला कोठारी आदि अनेक समाज बंधुओ ने विशेष रूप से मेले का
विजिट करते हुए मेले  की तारीफ की।
     चार दिवसीय आयोजित विशाल ट्रेड फेयर जहां एक और समाज के प्रत्येक सदस्यों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा था वही शहर अध्यक्ष भाई अनिल सोनी,CA, विनोद दमानी, दो बाबूलाल मोहता आज्ञाराम पेड़ीवाल नारायण मूंदड़ा शशि मोहन मूंदड़ा नरेंद्र राठी तथा विमल दमानी महेश दमानी के नेतृत्व में गठित अलग-अलग कमेटियों सदस्यों में मुख्य रूप से जितेंद्र डागा, अंकित बिनानी, रामकुमार मूंघडा, राजेश झंवर, पिंटू राठी, पवन कुमार राठी, चंद्र प्रकाश करनानी, भूरसी दास मुंदड़ा, नितेश लखोटिया, हर्षित मुंदड़ा, आनंद पेड़ीवाल, एडवोकेट सुरेश मोहता, सुशील चांडक, दिनेश पेड़ीवाल, किशन मूंदड़ा, बलदेव मुंदड़ा, विमल चांडक, गौरव मुंदड़ा आदि अनेक सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा टीम वर्क के रूप में बहुत ही सराहनीय योगदान दिया गया।
महेश ट्रेड फेयर 2.0 आयोजन से जुड़े मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी गौरव मूंदड़ा ने ट्रेड फेयर में प्रत्येक दिन नाइट में अलग-अलग प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक डांस राजा किराडू का गायन बच्चों के लिए पोपट तथा अंतिम दिन ओजस्वी बैंड की आकर्षण स्वर लहरियों की प्रस्तुति से पूरा ट्रेड फेयर परिसर बहुत ही शानदार और आकर्षक बन गया। चार दिवसीय आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं अतिथि सम्मान समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन माहेश्वरी समाज के उभरते कार्यक्रम उद्घोषक मिस्टर गौरव मुंदड़ा तथा मिस्टर मनीष डागा  ने संयुक्त रूप से करते हुए कार्यक्रम का एक अनूठा ही समां बांधे रखा।
महेश ट्रेड फेयर के समापन अवसर पर महेश दमानी ने जहां चार दिवसीय आयोजित ट्रेड फेयर से जुड़े प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी समाज बंधुओ भामाशाहों एवं आयोजन कमेटी के सभी सदस्यों का व्यक्तिगत नाम लेते हुए उन सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तारीफ की। इस मेले में स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मेडिकल टीम एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड गनमैन तथा सुरक्षा की दृष्टि से बाउंसर की भी जहां एक और पूर्ण व्यवस्था थी वही पुलिस प्रशासन द्वारा भी पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए चारों दिन सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध रहे
आयोजन कमेटी अध्यक्ष भाई अनिल सोनी झूमर ने अंत में बताया कि इस मेले की प्रमुख विशेषता यह रही की इस मेले में स्वच्छता साफ सफाई और हाइजीन के उच्च मानक भी देखने को मिले जिसके अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान की भावना के अनुरूप पूरे मेले में पूरा ध्यान रखा गया जिसके परिणाम स्वरूप विभिन्न श्रेणियां के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉल्स को सम्मानित भी किया गया सर्वाधिक सुसज्जित स्टॉल का पुरस्कार सचिन राठी तथा श्रवण पेड़ीवाल, स्वच्छ एवं हाइजीनिक स्टॉल का पुरस्कार अंजलि चांडक मोस्ट अपकमिंग स्टॉल का पुरस्कार रश्मि भट्टड़ को दिया गया इन सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा सभी का धन्यवाद कि आप करते हुए निकट भविष्य निधि न केवल अपनी कमेटी सदस्य बल्कि समाज के सभी सदस्यों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा रखी है।


Share This News