Thar पोस्ट, न्यूज। जैनधर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्सव 03 अप्रेल 2023 सोमवार को धूमधाम से मनाया जायेगा।जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि महावीर जयन्ती के अवसर पर 03 अप्रेल सुबह 7ः30 बजे जैन जवाहर विद्यापीठ, भीनासर एवं दिगम्बर नसिया जी बीकानेर से शोभायात्रा प्रारम्भ होगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गौड़ी पार्श्वनाथ मन्दिर पहुंचेगी । इसी दिन सुबह 9ः30 बजे से गौड़ी पार्श्वनाथ मन्दिर परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समग्र जैन समाज के साधु – साध्वीयों का सान्निध्य प्राप्त होगा तथा मुख्य अतिथि स्वामी विमर्शानंदगिरि , अधिष्ठाता , शिवमठ , शिवबारी होंगे। छाजेड़ ने जैन समाज के सभी बन्धुओं से अपने अपने प्रतिष्ठानों का अवकाश रखने का निवेदन किया है।जैन महासभा बीकानेर के महामंत्री सुरेन्द्र जैन बद्धानी ने महावीर कल्याणक के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 02 अप्रेल 2023 को सायं जैन पब्लिक स्कूल परिसर में महावीर प्रार्थना सभा आयोजित हुयी। महावीर प्रार्थना में मगन जी कोचर व राजेंद्र बोथरा ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया।