Thar पोस्ट, बीकानेर। भंवर पृथ्वीराज रतनूं की पुस्तक मगरे रो मोती मिनजी रतनूं का विमोचन 13 मार्च को स्थानीय टाउन हॉल में किया जाएगा। पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए लेखक भंवर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि भाटी व राठौड़ वंश के बीच हुए तनाव और फिर समझौते का उल्लेखित इस पुस्तक भाटियों-रतनू खांपो के संबंधों का निरूपण भी किया गया है। साथ ही इतिहास की बड़ी गाथा को इस पुस्तक में समायोजित करने का प्रयास किया गया है। रतनू की राजस्थानी में यह पहली पुस्तक है। इससे पहले भी वे सात पुस्तकें लिख चुके है। लोकार्पण समारोह के बतौर मुख्य अतिथि जैसलमेर महारावल चैतन्य राज सिंह होंगे। इसके अलावा देशनोक करणी माता मंदिर प्रन्यास ट्रस्ट के गिरिराज सिंह बारठ,स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज,पुस्तक के प्रकाशक जयवीर सिंह भाटी,बाड़मेर के दीप सिंह भाटी,जयपुर के प्रकाश अमरावत भी मंचस्थ रहेंगे। पत्रवाचन किरण कविराज करेगे।

सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता
के लिये बीकानेर के खिलाड़ियों का चयन
Thar पोस्ट। कर्नाटक के मुदबिद्री, मंगलौर में 02 से 06 मार्च, 2022 तक आयोजित होने वाली 67वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021-22 के लिये बीकानेर के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बीकानेर जिला बॉल बैडमिंटन संघ की सचिव श्रीमती पीयूष तिवाड़ी ने अवगत कराया कि राजस्थान बॉल बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिये राजस्थान की महिला वर्ग में बीकानेर की 02 खिलाड़ियों तथा पुरुष वर्ग की टीम में बीकानेर के 01 खिलाड़ी का चयन हुआ है।महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी- पुष्पलता व शैफाली चौधरीपुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी- आदित्य स्वामी

Thar पोस्ट, बीकानेर। आज राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की राजस्थान प्रदेश स्तरीय कार्य कारिणी सदस्यों की एक दिवसीय मिटींग संपन्न आज की मिटींग के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री सुरेंद्र कुमार जुनेजा ने बताया कि हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर (1) देश के हर जिले में 50 गरीब महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा (2) राजस्थान पंजाबी भाषा ऐकेडमी का अध्यक्ष नियुक्त की जाए (3) राज्य सरकार राजस्थान में तहसील स्तर, जिल्ले स्तर एवं प्रदेश स्तर पर पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों को राजनीतिक नियुक्तियां दिया जाए और श्री जुनेजा ने श्री अरविंद मिढ्ढा को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का पुरे राजस्थान प्रदेश का संयोजक बनाने की घोषणा की श्री अरविंद मिढ्ढा को पुरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी, जिला स्तरीय अध्यक्षो नियुक्त करने का अधिकार दिए स्वागत क्रम में मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र कुमार जुनेजा को सतीश कुमार खत्री, रमेशकुमार आहुजा साफा पहना कर मालार्पन किया, प्रदेश संयोजक श्री अरविंद मिड्ढा को ओ.पी.झाम्ब, अरूण छाबडा ने साफा पहनाकर स्वागत किया जिलाध्यक्ष श्री सतीश कुमार खत्री और श्री गंगानगर प्रभारी श्री अंकुर मिगलानी का स्वागत राजेश मुंजाल, उद्योग पतिश्री गोविंद ग्रोवर ने माला पहनाकर किया कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश खत्री ने किया
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा (पंजीकृत) के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र जुनेजा ने रविवार को बीकानेर में कहा कि पंजाबी समाज पूरे विश्व में समाजसेवा के मामले में विख्यात है। बिना आरक्षण सपोर्ट के पंजाबी समाज आगे बढ़ा है। लेकिन उन्हें राजनीतिक भागीदारी कम ही मिली है इसलिए राजनीतिक दलों से आशा प्रकट की गयी है कि राजनीतिक भागीदारी हम निभाना चाहते हैं। संभाग मुख्यालय पर अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े और हर वर्ग की भलाई करने वाले कांग्रेस नेता अरविंद मिड्ढा को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा (पंजीकृत) का राजस्थान यूनिट का कन्वीनर बनाने के मौके पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में जुनेजा ने होटल सागर में उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए बताया कि उनकी नियुक्ति से महासभा के कार्यों को ओर गति मिलेगी। हमेशा अपने हक के लिए लड़ाई लडऩे वाला पंजाबी समुदाय शुरु से लेकर अब तक काफी संघर्ष कर चुका है। देशभर में पंजाबी समाज की मजबूत पकड़ होने के बावजूद भी राजनीतिक स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। एकजुटता के साथ अपनी मांग राजनैतिक दलों के समक्ष रखी गयी है। भविष्य में राजस्थान में चार राज्यसभा सीटों में से 1 सीट पंजाबी समाज से जुड़े लोग को मिले इसके लिए वे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मिले हैं। दोनों नेताओं ने आश्वासन दिया है तो मैं कह सकता हूं कि आगामी दिनों में हमें खुशखबरी मिलेगी साथ ही राज्य सरकार से भी पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व मिलेगा। राजस्थान की अशोक गहलोत का आभार जताते हुए उन्होंने बताया कि महासभा की मांग पर व महासभा से जुड़े राजीव अरोरा को राजनीतिक नियुक्तियों में अहम् पद दिया है। उन्होंने बताया कि समाज में अपनी जिम्मेदारी मानते हुए महासभा प्रत्येक जिला स्तर पर सिलाई प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। महासभा के राजस्थान यूनिट के कन्वीनर बनाए गए मिड्ढा ने भी पत्रकारों को बताया कि अपनी पहचान और संस्कृति के लिए पहचान रखने वाला पंजाबी समाज हमेशा अपने हक के लिए लड़ाई लड़ता है। शुरु से लेकर अब तक हमेशा संघर्ष करने वाला पंजाबी समाज मेहनत और मार्शल कौम है। अंग्रेजों के खिलाफ हमने डंडा उठाया है। जो भी चाहा वो पाया है। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उस पर खरा उतरेंगे और नई टीम भावना से कार्य करके फिर एक मिसाल साबित करेंगे। इस अवसर पर श्रीगंगानगर से अंकुर मिगलानी, सतीश कुमार, अरुण छाबड़ा, ओमप्रकाश झा, प्रेमप्रकाश खत्री, भरत सचदेवा, रमेश कुमार, गोविंद सहित अनेक महासभा से जुड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण मौजूद थे।