
Thar पोस्ट, न्यूज। चुनाव को लेकर बीकानेर में आज सुबह से कई रंग देखे गए। सुबह 9:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देखा जाए तो सबसे कम मतदान 6.86 प्रतिशत नोखा विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुआ। जबकि सर्वाधिक 13.77 प्रतिशत के साथ अनूपगढ़ आगे रहा।


बीकानेर पश्चिम 12.84 प्रतिशत, बीकानेर पूर्व 11,04 प्रतिशत, खाजूवाला 10.38 प्रतिशत, लूणकरणसर 9.19 प्रतिशत, डूंगरगढ़ 8.63 व कोलायत 8.12 प्रतिशत।
मधुमखियो का कांग्रेस टेबल पर हमला, कांग्रेस टेबल छोड़ भागे। बीकानेर के 14 नंबर बूथ की घटना।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने पत्नी के साथ डाला वोट।भाजपा नेता मनीष सोनी ने अपना मतदान करने के पश्चात आम जन को संदेश दिया के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
बहिष्कार : डाइयां गांव बीकानेर शहर के समीप हैं। यहां ग्रामीणों ने बहिष्कार किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में बूथ बना हुआ है। इस बूथ पर कुल 744 वोट हैं। इस मतदान केन्द्र पर मेघवालों का बास, मुख्य गांव चौपाल, तेली बाबा की ढाणी, गांधी चौक आदि इलाकों के मतदाता वोट देते हैं। बहिष्कार की खबर के साथ ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया । स्थानीय ग्रामीण अधिकारी जहां मौके पर पहुंचे राजनीतिक दलों को भनक लगने के बाद कई नेताओं ने डाइयां गांव का रूख किया।