ताजा खबरे
IMG 20240419 WA0181 बीकानेर में शाम 5 बजे तक इतनी हुई वोटिंग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज मतदान को लेकर उत्साह रहा। शाम 5 बजे तक 48.87 प्रतिशत मतदान हुआ। शुक्रवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में उत्सव जैसा माहौल रहा। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

IMG 20240419 WA0145 बीकानेर में शाम 5 बजे तक इतनी हुई वोटिंग Rajasthan News Portal राजस्थान


संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने पंचशती सर्किल स्थित महिला जागृति परिषद में बने मतदान केंद्र में मतदान किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीणा ने सैनिक विश्राम गृह मतदान केंद्र पर मताधिकार का उपयोग किया। जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने शीतला गेट के बाहर स्थित केंद्र में मतदान केंद्र में वोट डाला। जिला आईकॉन और राष्ट्रीय स्वीमर पंकज सेवग तथा ट्रांसजेंडर मतदाता मुस्कान बाई ने श्यामौली के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले के गाढवाला गांव में ग्रामीण मतदाता ऊंट गाड़े पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने दूसरों से मतदान करने की अपील की। यहां के शैतान सिंह राईका ने बताया कि लोकतंत्र के महोत्सव में भागीदारी निभाना उनके लिए गर्व का विषय है। जिले के दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया। वृद्धजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं को उनके परिजन मतदान स्थल तक लेकर आए। वहीं मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर भी उपलब्ध करवाई गई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में अपने मतदान केंद्रों तक पहुंची। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

वहीं विभिन्न केंद्रों पर रखे है सेल्फी प्वाइंट आकर्षण के विशेष केंद्र रहे। मतदान के दौरान मतदाताओं ने अपने एपिक कार्ड अथवा 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी एक का उपयोग करते हुए मतदान किया। मतदान स्थलों पर विद्युत, पेयजल सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहीं। दुलचासर और कागासर गांव में शादी से पहले दूल्हे सीधे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मत का उपयोग किया। इसी प्रकार पुंदलसर गांव में सुमन कंवरी ने विदाई के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया तथा उसके बाद अपने ससुराल पहुंची।

मतदान केंद्रों पर हेला टोलियां सुबह से ही सक्रिय दिखी। इनके द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। वहीं महिलाओं, युवाओं और दिव्यांग कार्मिकों वाले मतदान दलों ने भी मतदाताओं को प्रेरित किया। वहीं ग्रीन, पिंक, यूनिक और आदर्श मतदान केंद्रों की विशेष सजावट आमजन के लिए खास रही।जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने यूआईटी स्थित इंट्रीगेटेड कंट्रोल रूम से पूरी स्थिति पर नजर रखी। उन्होंने वेब कास्टिंग की मॉनिटरिंग भी लगातार की। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी और जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा भी मौजूद रहे।

IMG 20240419 WA0199 बीकानेर में शाम 5 बजे तक इतनी हुई वोटिंग Rajasthan News Portal राजस्थान

चुनाव : कांग्रेस नेता जिया उर्रहमान, नितिन तत्सस के अलावा बीजेपी नेता मुकेश आचार्य, साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने शुभ मुहूर्त में मतदान किया। 18 साल के इज्यराज सिंह ने पहली बार मतदान किया पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के आचार्यों के चौक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन जी राम मेघवाल कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करने पहुंचे, इस अवसर पर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, आई टी संयोजक अविनाश जोशी, संभाग मीडिया संयोजक मुकेश आचार्य, भाजपा नेता दाऊ जी हर्ष ,मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share This News