Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिले में एक तांत्रिक ने तंत्र विद्या का जालकर फैलाकर एक विवाहित महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी भनक जब विवाहिता को पति को लगी तो वह तांत्रिक को समझाने के लिए गया, लेकिन वहां तांत्रिक ने प्रेम प्रसंग में रोडा बन रहे अपनी प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के तीन दिन बाद महिला के पति का शव मिला तो उसके परिजन और ग्रामीण सकते में आ गए। बीकानेर नापासर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार के अनुसार 18 नवंबर को चौथूराम नायक का शव बाडेला गांव के खेत में बने कुंड में मिला था। वह गुसाईसर छोटा का रहने वाला था। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया गया और आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का इलाके में रहने वाले तांत्रिक कालू भगत के साथ अवैध संबंध हैं। चौथूराम की पत्नी अक्सर तांत्रिक के डेरे पर जाया करती थी। वहां दोनों के बीच प्रेम पनप गया. उनके इस प्रेम प्रसंग की भनक चौथूराम को लग गई थी। इस पर चौथूराम बीते 15 नवंबर को तांत्रिक कालू भगत को समझाने के लिए उसके डेरे पर गया। उस दौरान चौथूराम कुंड पर पानी पीने गया। तभी मौका देखकर तांत्रिक कालू भगत और उसके साथी हजारी नायक ने उसे कुंड में धक्का दे दिया। कुंड में डूब जाने से चौथूराम की मौत हो गई। चौथूराम के गायब होने की सूचना पुलिस तक पहुंची।