Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों को कभी लपकों से तो कभी बदमाशों से दो चार होना पड़ता है। जयपुर में फ्रांस की महिला से लूट की वारदात हुई। यहाँ के मार्केट घूमते समय विदेशी महिला से बाइक सवार बदमाश बैग छीन ले गया। तुरन्त जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, बाइक पर सवार लुटेरे का सुराग नहीं लगा। जवाहर नगर थाने में पीड़ित विदेशी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस बाइक सवार लुटेरे की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार बोर्डो फ्रांस की रहने वाली मार्टीन एंड्री से लूट की वारदात हुई। जवाहर नगर थाने के पास स्थित आशियाना अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती है। 24 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे वह मार्केट घूमने निकली थी। शांति पथ से जाते समय बाइक सवार एक लड़का पीछे से आया। उसके पास से निकले समय बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से बैग छीन लिया।शोर मचाकर पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश तेजी से बाइक लेकर फरार हो गया। विदेशी महिला से लूट की सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब 550 यूरो (48 हजार रुपए), 3 हजार रुपए (इंडियन करेंसी), आईफोन-13, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट सहित अन्य कीमती सामान था। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार बदमाश की तलाश कर रही है।