





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में हनुमानगढ़ रोड स्थित चैताली एन्क्लेव में गुरुवार रात दो बदमाशों ने एक व्यापारी पर हमला कर उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और 4 लाख रुपये नकद व एक लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होते समय जब एक युवक ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित गुरुशरण गोयल मनन प्लाई स्टोर का मालिक है। वह रात में दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान दो युवक पहले से पीछा करते हुए उसके पास पहुंचे और अचानक उस पर मिर्च फेंक दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उससे करीब 4 लाख रुपये और लैपटॉप छीन लिया। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे सोनू नामक युवक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने टीम का गठन कर




