Thar पोस्ट, न्यूज। नवरात्रा में एक वृद्धा नारी शक्ति दिखाते हुए लुटेरो से भिड़ गई। लुटेरे पानी पीने के बहाने से घर में घुस आए लुटेरों से 70 वर्षीय भंवरी देवी भिड़ गई। हालांकि लुटेरे अपने इरादे में कामयाब भी हो गए, किंतु एकत्रित हुए ग्रामीणों ने उनको धरदबोचा।
मामला नागौर जिले के भाकरोद गांव के देवासियों के मोहल्ले का है। 70 वर्षीय भंवरी देवी घर में अकेली थी। इसी दौरान कॉटन कैंडी बेचने और फेरी लगाने वालों घर पर दस्तक दी और पीने के लिए पानी मांगा। इंसानियत के नाते फेरीवाले को पानी पिला दिया। भंवरी देवी जैसे ही घर के अंदर घुसी तो फेरीवाला भी पीछे-पीछे घर में घुस आया। भंवरी देवी ने गले में डेढ़ तोला (15 ग्राम) सोने की कंठी पहनी हुई थी। हमलावर के हाथ में चाकू था। बदमाश कंठी पर झपटा तो भंवरी देवी ने उसे जोरदार धक्का दिया। वह गिरते-गिरते बचा। संभलकर उसने दोबारा भंवरी पर हमला कर दिया। गले, हाथ और पैर पर उसने चाकू से हमला किया। जख्मी होने के बाद भी भंवरी देवी लुटेरे से जूझती रही। आखिर चाकू से चेन तोड़ बदमाश भाग गया। शोर सुनकर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने लुटेरों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।