Thar पोस्ट। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र बीकानेर में युवक के साथ हुई लूट की वारदात। इस बारे में पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास पुत्र बुधराम विश्नोई निवासी तिलक नगर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को व्यास कॉलोनी ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर पैसे देने जा रहा था। इस बीच रास्ते में मुकेश धारणिया , एक अन्य लड़का एक लड़की ने कृष्णा अस्पताल के सामने मुझे रोक कर मेरे साथ मारपीट की। मेरे से 120000 लूट कर मौके से फरार हो गए। उनके पास एचआर पासी गाड़ी थीं। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर मुकेश धारणिया उसके साथ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।