Thar पोस्ट। राजस्थान में अब कोरोना के तेज़ होते कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ओर सख्ती करने का विचार कर रहे हैं। जिन जिलों में कोरोना की रफ्तार तेज हैं वहां सरकार अब लॉकडाउन को ओर अधिक सख्त कर सकती है। सरकार 23 मई के बाद प्रदेश में सख्ती से आवागमन पर रोक लगा कर छूट के दायरे को भी कम करने जा रही हैं। जयपुर जोधपुर का नाम टॉप पर चल रहा है जहां लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ रहें हैं। प्रदेश में दिनों दिन केवल कोरोना संक्रमित ही नहीं बढ़ रहें बल्कि कोरोना से होने वाली मौत का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। जहां पहले 378 दिन में 2790 मौतें हुई थीं जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।