ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20210913 125528 5 पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार की प्रविष्टियां आमंत्रित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर/ मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में वार्षिक पुरस्कारों की श्रंखला प्रारंभ की गई है। मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार प्रति वर्ष राजस्थानी कथाकार को अर्पित किया जाएगा। जोशी ने बताया कि चयनित साहित्यकार को पुरस्कार के तहत ग्यारह हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे, उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा।
जोशी ने बताया कि वर्ष 2018 के दौरान एवं उसके बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 15 दिसम्बर, 2021 तक राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे, बीकानेर 334004 के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार के लिए एक समिति का गठन किया गया है, समिति का निर्णय अन्तिम होगा, जिस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।


Share This News