ताजा खबरे
देश दुनिया की खास खबरों पर नज़रबीकानेर में यहां मिले मिसाइल के टुकड़ेदेर रात बीकानेर में हुआ था फिर ब्लैक आउट ? पाकिस्तान ने किया था यह प्रयास !बीकानेर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या 6 तक पहुंचीबीकानेर में पंद्रह मिनट का रहा ब्लैक आउट, आमजन ने बंद की लाइटें, सायरन गूंजा, कुछ लोगों ने की ये शिकायतेंसभी स्कूलों, शिक्षण संस्थान, सीबीएसई स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और मदरसों में आगामी आदेश तक अवकाश घोषितबीकानेर आज रात 8.15 से 8.30 होगा मॉक ड्रिल :  राजस्थान पुलिसपेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारीबीकानेर में फूड प्वाइजनिंग से अनेक लोगों की तबीयत बिगड़ीबीकानेर में सिटी कोतवाली के पास गैस सिलैंडर फटा, एक दर्जन फंसे, तीन की मौत, अनेक घायल
IMG 20230527 154542 राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार हेतु प्रविष्टियों की अंतिम तिथि अब 20 फरवरी Bikaner Local News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूजचौथे पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार हेतु प्रविष्टियों की तिथि बढ़कर 20 फरवरी की गई। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में गत वर्षो से प्रति वर्ष राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कारों की श्रंखला प्रारंभ की गई थी। मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार प्रति वर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। जोशी ने बताया की इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा।


जोशी ने बताया कि चयनित दोनों साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह – ग्यारह हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा।
पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि *वर्ष 2020 के बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 20 फरवरी 2025 तक *राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004* के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार चयन के लिए गठित समिति का निर्णय अन्तिम और मान्य होगा।


Share This News