ताजा खबरे
IMG 20231213 WA0063 विधायक व्यास ने मुरलीधर व्यास 'राजस्थानी' को किया नमन Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने बुधवार को जयपुर में मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देशभर के 10 करोड़ लोग राजस्थानी भाषा को समझते और बोलते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में साहित्य सृजन हुआ है। राजस्थानी साहित्य में बीकानेर सिरमौर रहा है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के अनेक साहित्यकारों ने देश और दुनिया में राजस्थानी का मान बढ़ाया है। इनमें मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ का नाम अग्रिम पंक्ति में लिया जाता है। उन्होंने अपना जीवन राजस्थानी साहित्य को समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने मुरलीधर व्यास को समर्पित विभिन्न साहित्यिक पुस्तकों का अवलोकन किया और कहा कि युवा पीढ़ी ऐसी पुस्तकें जरूर पढ़ें। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार आर के जैन, बी एल पाण्डिया, घनश्याम व्यास, सुरेंद्र व्यास, राजेश आचार्य, अभिषेक थानवी, हर्षित व्यास, नीलम व्यास और निशा पुरोहित आदि मौजूद रहे।


Share This News