Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता पहुँचे लेकिन नाल एयरपोर्ट पर विवाद हो गया। भाजपा नेताओं और एयरपोर्ट की टीम के साथ कहासुनी हो गयी। देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी बिफर पड़े, इसके साथ ही विवाद इतना बढ़ा गया कि भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट के अंदर जाने का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए। जिसके बाद एयरपोर्ट के बाहर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

हालांकि स्वागत के दौरान सभी भाजपा नेेताओं ने एक स्वर में डिप्टी सीएम से शिकायत की और कहा कि एयरपोर्ट के अधिकारियों के कारण हमें बाहर स्वागत करना पड़ा। इस बीच जि़लाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, विजय आचार्य , मोहन सुराणा , जितेंद्र राजवी, महापौर सुशीला कंवर, भाजपा नेता महेश मूंड सहित अनेक नेता मौजूद रहें। मीडिया से बातचीत करते हुए बैरवा ने कहा कि  पहली बार बीकानेर आया हूं और यहां से श्रीडूंगरगढ़ में भवन का लोकार्पण करने का मुझे मौका मिला है।