ताजा खबरे
बीकानेर : देशनोक में कार पर ट्रक पलटा, 6 की मौतबीकानेर में एक परिवार ने की सामूहिक आत्महत्याबीकानेर के बड़े हिस्से में बिजली बंद रहेगीदो पत्नियों ने पतियों को मौत के घाट उतारा, प्रेमियों के साथ मिलकर की वारदात, माँ बाप बोले बेटी को फांसी दोवैश्य समाज महिला विंग नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चारू गुप्ता का बीकानेर आगमन  पर स्वागतसदर थाने में कूटरचित एनओसी के आधार पर टावर निर्माण पर एफआईआर दर्जअनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स पर गिरी गाजबीकानेर में बनेगा इतिहास : मेडिसिन विंग में स्थापित हुए भगवान गणेश, भामाशाह कन्हैयालाल मूंधड़ा ने किया पूजनजिले में दो दिन बंद रहेंगी जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवाएंमहिला का अश्लील वीडियो बनाया, 1 साल तक किया दुष्कर्म
IMG 20230505 103805 यूरोप में महंगाई चरम पर, युद्ध का असर जन जीवन पर Bikaner Local News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। युद्व का असर अब यूरोप के आम जीवन पर पड़ रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। पूर्वी यूरोप का देश यूक्रेन पर हमला तो रूस कर रहा है, लेकिन पुतिन के इन बमों का कहर यूरोप पर टूट रहा है। अमेरिका के पिछलग्गू रहे यूरोपीय देशों को युद्ध में यूक्रेन की मदद करना बहुत भारी पड़ रहा है। यहां गेहूं और अनाज जैसे जरूरी सामानों की किल्लत हो रही है, वहीं रूसी प्रतिबंधों के चलते गैस और तेल की कीमतें आसमान पर हैं। इन संकट के चलते यहां महंगाई की दर रिकॉर्ड तोड़ रही है। इससे मुकाबला करने के लिए अब एक बार फिर यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की राह पर चलते हुए बृहस्पतिवार को नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। हालांकि इसे भावी नरमी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यूरोप के 20 देशों के संगठन यूरोपीय संघ के केंद्रीय बैंक के रूप में कार्यरत ईसीबी की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की। लेगार्ड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह कदम उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर उठाया गया है लेकिन अभी दर वृद्धि पर रोक नहीं लगी है। उन्होंने कहा, ’अभी हमें काफी काम करना बाकी है।’ यूरोपीय संघ के भीतर मुद्रास्फीति अब भी सात प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है। यूक्रेन पर रूस के हमले से उपजे हालात ने उसकी मुश्किलें बढ़ाई हैं। खासकर तेल एवं गैस कीमतें बढ़ने से आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर देखा जा रहा है।


Share This News