Thar पोस्ट। वितरण व्यवस्था के नोडल अधिकारी ने दी जानकारी है क़ि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज के हताहत होने की कथित सूचना पूर्णतया आधारहीन है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था के नोडल अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार को एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज के हताहत होने की कथित जानकारी सामने आ रही है, जो कि पूर्णतया आधारहीन है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निजी अस्पतालों को उनकी मांग के अनुसार पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान आपात स्थिति को देखते हुए सभी निजी अस्पतालों को राउंड दा क्लॉक ऑक्सीजन पूर्ण प्राथमिकता से उपलब्ध करवाई जा रही है तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। ऐसे में ऑक्सीजन के पर्याप्त वितरण के बावजूद यदि निजी अस्पताल के इंटरनल मिस मैनेजमेंट के कारण किसी मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिली और इस कारण किसी मरीज के हताहत होने का कथित दावा किया जा रहा है, तो जांच कमेटी गठित करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है क़ि बीकानेर के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण तीन जनों की मौत की खबर तेज़ी से शनिवार रात वायरल हुई। निजी अस्पताल में ऑक्सीजन समय पर नहीं पहुंची। वायरल न्यूज़ के अनुसार ऐनवक्त पर प्रशासन ने बदला रिफलिंग सेंटर । ऑक्सीजन के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। जानकारी ऐसी मिली है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वायरल खबर के बाद हड़कम्प मच गया है।