ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250508 231806 1 बीती रात फिर जम्मू व जैसलमेर में हमले की कोशिश Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीती देर रात व अलसुबह तक पाकिस्तान ने जम्मू, जैसलमेर, गुजरात के जामनगर में ड्रॉन हमले की कोशिश की गई। सुबह चार बजे पाकिस्तान का ड्रोन दिखाई दिया। इन इलाकों में ब्लैकआउट किया गया था. देर रात 3 बजे जम्मू में, राजस्थान के जैसलमेर के रामगढ़ में सुबह 4.30 बजे से सुबह 5.30 बजे तक ड्रोन से दोबारा हमला करने की कोशिश की गई, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया गया। सूत्रों का कहना है कि बीती रात पाकिस्तान ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे भारत के कई इलाकों में दनादन कई ड्रोन दागे लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पाकिस्तान की सेना ने आठ और नौ मई की दरम्यानी रात भारत की पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल कर कई हमले किए. पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन भी किया. लेकिन पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया गया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया. भारतीय सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करता रहेगा।


Share This News