Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। करणी चैरिटेबल फण्ड ट्रस्ट द्वारा स्थापना से लेकर आज तक अपने उद्वेश्यों की पूर्ति हेतू बीकानेर राज्य की जनता के उत्थान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में हर साल आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता रहा हैं। ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए बीकानेर संभाग की गरीब, जरुरतमंद विधवा औरतों को रु 5000 प्रति आवेदक के हिसाब से करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। लाभान्वित महिलाओं ने इस आर्थिक सहयोग के लिए ट्रस्ट की अघ्यक्षा, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।प्रिंसेस राज्यश्री कमारी ने आश्वस्त किया कि ट्रस्ट अपने उद्वेश्यों की पूर्ति के लिए भविष्य में इसी तरह गरीब, जरुरतमंद विधवा औरतों को यथासंभव आर्थिक सहयोग देता रहेगा।