ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20210105 WA0100 बीकानेर में लेडी सिंघम ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

प्रीति चंद्रा होंगी बीकानेर की नई एसपी

Tp न्यूज़। लेडी सिंघम” के नाम से मशहूर तेज-तर्रार आईपीएस प्रीति चंद्रा को बीकानेर एसपी लगाया गया है। माना जा रहा है कि इनकी नियुक्ति से यहां अपराधों के ग्राफ में कमी आ सकेगी। उनकी कार्यशैली के चर्चे भी खासे मशहूर है। 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीति चंद्रा का जन्म सीकर जिले के कुंदन गांव में 1979 में एक साधारण परिवार में हुआ। इनके आईपीएस बनने की कहानी युवाओं को प्रेरित करने के साथ ही बड़ी दिलचस्प है। उनके पिता रामचंद्र सुंडा सेना में रह चुके हैं। रामचंद्र सुंडा ने बेटी प्रीति के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है कि उसने 2008 में बिना कोचिंग किए ही पहली बार में UPSC परीक्षा पास की।
आपको यह भी बता दें कि प्रीति चंद्रा नेे पत्रकार से लेकर आईपीएस तक का सफर तय किया है। चंद्रा के अनुसार, कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। सभी काम एक जैसे हैं। किसी भी काम को करते समय यही सोचना चाहिए कि आपसे अच्छा कोई भी नहीं कर सकता। चंद्रा का कहना है कि उन्होंने जहां काम किया, अपना 100 प्रतिशत दिया। डकैतों को खदेडने तथा बूंदी में देह व्यापार में बच्चियों को धकेलने वाले गिरोह का खुलासा करने जैसे अनेकों मामले प्रदेश में चर्चा का विषय रहे हैं। 


Share This News