Thar पोस्ट। इन दिनों एक खबर चर्चा में है। इस मामले में पति ने भारत के पीएम से मार्मिक अपील की है। एक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने अपनी पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने के लिए भारत सरकार से हार्दिक अपील की है। मिली जानकारी के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर नाम की एक महिला ने नेपाल के रास्तें अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और अपने प्रेमी सचिन नाम के लड़के के साथ रहने लगी दोनों PUBG नामक मोबाइल गेम खेलने के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। बाद में उनकी मुलाकात प्रेम में बदल गई। सीमा को भारत मे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सीमा के प्रेमी के पिताजी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है विदेशी नागरिक को संरक्षण देने के आरोप में। सीमा हैदर ने गेमिंग ऐप PUBG मोबाइल पर दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति सचिन के संपर्क में आई थी. बाद में दोनों एक दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद सीमा दुबई के रास्ते नेपाल पहुंची और नेपाल होते हुए अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन ग्रेटर नोएडा पहुंची. क्योंकि ग्रेटर नोएडा में उसका प्रेमी रहता था. जहां दोनों साथ रहने लगे थे।
उधर, सीमा का पति गुलाम हैदर अपने मुल्क में नहीं है. वह अरब में नोकरी करता है। उन्होंने इस मामलें को अपने हाथों में लेने का फैसला किया है. गुलाम हैदर सऊदी अरब से एक वीडियो अपील जारी की है. वीडियो में गुलाम हैदर ने इस मामले में नरेंद्र मोदी सरकार के हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. वह चाहते है कि उनकी पत्नी और बच्चों को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए।
गुलाम हैदर ने भारतीय मीडिया को उनके “अप्रत्याशित समर्थन” के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि “मैं भारतीय मीडिया के साथ हाथों से जुड़कर अपना आभार व्यक्त करता हूं. जिसके माध्यम से मुझे अपनी पत्नी और बच्चों के ठिकाने मिल सकते हैं।