Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। यह घटना शिवबाड़ी, कैमल फार्म के पास स्थित रेलवे फाटक के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर पुलिस, असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी के कार्यकता मौके पर पहुंचे। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया।