Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले की बज्जू थाना पुलिस ने पिछले दस माह से फरार चल रही युवती को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई है। बज्जू पुलिस थाने में दर्ज एक प्रकरण में पिछले दस माह से फरार चल रही आरोपी युवती बाड़मेर रेवाड़ा जेतमाल निवासी प्रियंका कंवर उर्फ लीला कंवर पुत्र स्वरूप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।