Thar post, बीकानेर। कोटगेट सांखला फाटक की समस्या के समाधान को लेकर एक बार फिर खबर आई है। इसे लेकर आम सहमति बन गई है तथा जल्द ही अण्डर ब्रिज का काम शुरू हो जाएगा। इसको लेकर रेलयात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेद अग्रवाल ने रेल प्रशासन व जिला प्रशासन का आभार जताया है। उनके मुताबिक वर्षों पुरानी रेल फाटक की समस्या पर जिला प्रशासन व रेल प्रशासन की सफल हुई मीटिंग के बाद अब जल्द ही सांखला रेलवे फाटक रेलवे अंडरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग समस्या से प्रतिदिन हजारों लोग परेशान होते हैं। इस समस्या के समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए जल्द ही हैड क्वार्टर से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरु हो जाएगा।