





Thar पोस्ट। बीकानेर के लिए कैन्सर की तरह दशकों से रही रेलवे क्रासिंग समस्या के लिए कार्य जारी है। इस बीच बीकानेर के कोटगेट और सांखला रेल फाटकों के लिए संशोधित वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।। बजट घोषणा के क्रियान्वयन के तहत 57 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल प्रयासरत थे। पिछले दिनों हुई प्रेस वार्ता में खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा व पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने इस समस्या के जल्दी समाधान का आश्वासन दिया था। मंत्री गोदारा ने इस साल के अंत तक पूर्ण समाधान की बात कही है।




