ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20241023 101608 2 कोटगेट व सांखला रेलवे क्रासिंग समस्या को लेकर पीडब्लूडी ने रखा ब्यौरा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में कोटगेट व सांखला रेल फाटक की समस्या निदान को लेकर आरयूबी निर्माण संबधी कार्य जारी है। सरकार का कहना है कि इस साल दिसंबर तक यह पूरा हो जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर बेहद गंभीर है। लिहाजा जिले को लेकर बजट वर्ष 2024-25, 2025-26 व 2026-27 में जो भी घोषणाएं हुई हैं उनको संबंधित विभाग जल्द से जल्द पूरा करवाने में तत्पर रहे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मियों में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए श्री खींवसर ने कहा कि गर्मियों में आमजन को पेयजल को लेकर कोई परेशानी ना हो। इसको लेकर टेंडर इत्यादि के कार्य जल्द से जल्द कर लें। दिसंबर तक पूरा हो जाएगा कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य* पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता श्री विमल गहलोत ने बताया कि कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य इसी साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। आरएसआरडीसी अधिकारी ने बताया कि लालगढ़ रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 90 फीसदी हो गया है। 


Share This News