Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर में संगठनात्मक रूप से अब कुल दस मण्डल कार्य करेंगे।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर शहर में पार्टी संरचना के विस्तार की स्वीकृति जारी करते हुए दो नवीन मण्डलों के गठन की स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीकानेर में पहले पार्टी के कुल 8 मण्डल थे जिन्हें निगम के विस्तार और शहर में बूथों के विस्तार को देखते हुए अब 10 कर दिया गया है। बीकानेर पूर्व विधानसभा में शिवबाड़ी मण्डल और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मुक्ताप्रसाद मण्डल के रूप में दो नए मण्डलों का गठन किया गया है।शिवबाड़ी मण्डल के लिए एडवोकेट श्री अभय पारीक को संयोजक नियुक्त किया गया है जबकि मुक्ताप्रसाद मण्डल के लिए कपिल शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नवनियुक्त संयोजक अपनी नियुक्ति के सात दिनों के भीतर नए मंडलो में संगठनात्मक संरचना को पूर्ण करेंगें। **

कांग्रेस : कल संगठनात्मक चुनाव हेतु दो दो ब्लॉकों की बैठक एक ब्लॉक पूर्व का और एक पश्चिम का

Thar पोस्ट, न्यूज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहूत संगठनात्मक चुनाव हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बीकानेर पूर्व विधानसभा के बी ब्लॉक के लिए नियुक्त ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी(बीआरओ) श्री प्रभु सिंह दिनाक 28 मई 2022 को दोपहर 1 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में आवश्यक बैठक लेंगे

उक्त बैठक में बीकानेर पूर्व विधानसभा के बी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वार्डो में 37, 38, 39 40, 41,47, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 54, 64, 65, 66, 67, 68, 69, 70, और 77 के वार्डो में आने वाले प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई सहित विभाग प्रकोष्ठ के अंतर्गत आने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीदारी निभाएंगे वही

बीकानेर पश्चिम विधानसभा ए ब्लॉक की बैठक कल शाम 6 बजे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहूत संगठनात्मक चुनाव हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बीकानेर पश्चिम विधानसभा के ए ब्लॉक के लिए नियुक्त ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी(बीआरओ) श्री हंसराज पारीक दिनाक 28 मई 2022 को शाम 6 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में आवश्यक बैठक लेंगे

उक्त बैठक में बीकानेर पश्चिम विधानसभा के बए ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वार्डो में
1, 2, 3, 4, 5,17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27,42, 43 और 44 के

वार्डो में आने वाले प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई सहित विभाग प्रकोष्ठ के अंतर्गत आने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीदारी निभाएंगे

कार्यक्रम
पश्चिम विधानसभा ए ब्लॉक बैठक
स्थान-सर्किट हाउस
समय- शाम 6 बजे
दिनांक- 28 मई 2022

कार्यक्रम
पूर्व विधानसभा बी ब्लॉक बैठक
स्थान-सर्किट हाउस
समय- दोपहर 1 बजे
दिनांक- 28 मई 2022

ऊर्जा मंत्री भाटी शनिवार को श्रीकोलायत और बज्जू में बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी शनिवार तथा रविवार को जिले में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाटी शुक्रवार को देर रात बीकानेर पहुंचेगे। श्री भाटी शनिवार कोे प्रातः 10 बीकानेर से प्रस्थान कर 11 बजे कोलायत पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां से दोपहर 1 बजे बज्जू के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे। वे रविवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा दोपहर बाद तीन बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।