ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260114 WA0021 scaled बीकानेर में पहली बार रायसर के धोरों में हुआ पतंग उत्सव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मकर सक्रांति के अवसर पर बुधवार को पहली बार रायसर के धोरों पर पतंग उत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे रोबीले और महिलाएं तथा स्थानीय नागरिकों ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, कार्यक्रम प्रभारी और उपनिदेशक महेश व्यास, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहली बार सभी संभाग मुख्यालयों के अलावा जैसलमेर और माउंट आबू में पतंग उत्सव आयोजित किया गया। इसके तहत रायसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रभारी व्यास ने बताया कि इस दौरान बीकानेर का पारम्परिक ‘चंदा’ भी उड़ाया गया। पतंगबाजों ने ‘आकासां में उडे म्हारो चंदो, लक्ष्मीनाथ म्हारी सहाय करे’ और ‘गवरा दादी पून दे, टाबरियां रो चंदो उडे’ की टेर के साथ पतंगबाजी की। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी और कहा कि यातायात नियमों की पालना करते हुए दुर्घटना से बचा जा सकता है। इस दौरान सहायक पर्यटन अधिकारी योगेश राय, लोक कलाकार अनिल बोड़ा, आर्यन जोशी, हिमांशु जोशी, आर्यन बीकानेरी, ज्योति स्वामी आदि मौजूद रहे।


Share This News