Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थानी साफा पाग,पगड़ी व कला और संस्कृति बीकानेर व जान्गल प्रदेश चन्दा महोत्सव समिति बीकानेर के द्वारा सयुक्त तत्वाधान में कार्यकम आयोजित किया गया बीकानेर स्थापना दिवस पर चन्दा का पूजन जूनागढ़ में किया गया,इसके बाद चन्दा उड़ाने की परम्परा का निर्वहन किया गया । पण्डित श्याम आचार्य ने जूनागढ़ परिसर मे मन्त्रो चार के साथ बीकानेर में अमन,चैन खुशहाली की कामना की साथ ही बीकानेर का विकास हो,भगवान श्री गणेश जी महाराज और माँ करणी से प्रार्थना की ।कृष्ण चन्द्र पुरोहित ने बताया कि बीकानेर के स्थापना दिवस 536 वां जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए बताया की बीकानेर में आज त्रिवेणी संगम हुआ हैं,बीकानेर स्थापना दिवस के साथ परशुराम जयंती,और ईद मुबारक पर्व मनाया जा रहा हैं ।सभी धर्म के व्यक्ति इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है ।
पुरोहित ने बताया की चन्दा बनाने के साथ उड़ाने की परम्परा विगत 30 वर्षो चलती आ रही है,इस परम्परा को निभाने के लिए शाम्भा बीकानेरी,किशोर कल्ला,कबाड़ी काका,मोहित पुरोहित,आदित्य पुरोहित, गौरी शंकर व्यास,राहुल व्यास,बी डी आचार्य,आनन्द जोशी,
आदी ने इस कार्यकम में परम्परा का निर्वहन किया।

मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने जनउपयोगी एवं की प्रशंसा की। बीकानेर सेवा योजना के सन्देशयुक्त पतंग वितरण कार्यक्रम के तहत आज एम एम ग्राउंड के आगे बीकानेर पधारे मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी श्रीमान लोकेश शर्मा ने बीकानेर सेवा योजना द्वारा सन्देशयुक्त पतंगों का अवलोकन कर कहा वाकई आपकी संस्था के ये संदेश जनउपयोगी एवं प्रेरणादायक है इस अवसर पर श्री शर्मा ने योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास की अनेकोबार पीठ थपथपाई । इस अवसर पर श्री शर्मा के साथ कर्मचारी नेता महेश व्यास,ऋषि व्यास,वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीलाल व्यास थे । योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि पतंगों के वितरण कार्यक्रम के तहत आज राजकुमार व्यास,के सी ओझा,वीरेंद्र राजपुरोहित,पूजा प्रजापत ने एम एम ग्राउंड क्षेत्र,रघुनाथसर कुआ क्षेत्र,सीमा पारीक,विजयलक्ष्मी पारीक ने पारीक चौक,वीरेंद्र सिंह चौहान,Er आशीष मिश्रा ने इंदिरा गांधी नहर कॉलोनी,इंदिरा कॉलोनी,योगेश बिस्सा ने मुरलीधर कॉलोनी,रामकुमार ओझा ने नत्थूसर बॉस,हेमन्त सोनी ने बल्लभ गार्डन,पवनपुरी क्षेत्र में ओर मोहन खत्री ने खत्री मोहल्ला,छबीली घाटी में पतंगे वितरित की ।