Thar पोस्ट। बीकानेर में आज पश्चिम से कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू ने भाजपा जॉइन की। मिली जानकारी के अनुसार आज किराडू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा नेता विजय आचार्य के सानिध्य में भाजपा जॉइन की है।केंद्रीय मंत्री ने किराडू को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया है।

दूसरी तरफ दो स्वतंत्र पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसमें वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय पार्षद चुने गए मुजाहिद हुसैन कुरेशी और वार्ड नंबर 3 से चुने गए पार्षद राजेश कच्छावा आज कांग्रेस में शामिल हुए। आज नामांकन भरने के बाद पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. बीड़ी कल्ला जब पब्लिक पार्क में इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तो दोनों पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा। वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय पार्षद चुने गए मुजाहिद हुसैन कुरेशी और वार्ड नंबर 3 से चुने गए पार्षद राजेश कच्छावा आज कांग्रेस में शामिल हुए।