





Thar पोस्ट न्यूज। कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है. वो 42 साल की थीं. टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहने वाली एक्ट्रेस शेफाली की 11 बजे के आस-पास तबीयत बिगड़ी. सीने में हो रहे दर्द के चलते उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां उन्हें डेड ऑन अराइवल घोषित किया गया. फिलहाल उनका शव, कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बीकानेर से भी उनकी यादें जुड़ी है जब शैफाली ने यहां एक डांडिया कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी।




