Thar पोस्ट, न्यूज। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और परिजनो को ढांढस बंधाया। सीएम गहलोत ने डॉक्टरों को घायलों के इलाज के लिए समुचित निर्देश दिए है। सीएम ने मृतक के आश्रितों को चिरंजीवी योजना के तहत 5-5 लाख रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।जोधपुर जिले के शेरगढ़ थानान्तर्गत भुंगरा गांव में शादी समारोह में यह हादसा हुआ। शुक्रवार को गंभीर घायल दो महिला और तीन बच्चियों की मौत हो गई और करीब 60 लोग घायल हो गए थे। शनिवार को हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। 47 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।