Thar पोस्ट, न्यूज़। जयपुर के दूदू में एक ही परिवार के 5 शव मिलने से कोहराम मचा हुआ है। यहां एक ही परिवार के 5 सदस्यों का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार 2 मासूमों के साथ 3 विवाहित महिलाओं लापता हुईं थी।मासूमों समेत महिलाओ के शव कुएं में मिले हैं। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकलवाने के प्रयास किया जा रहा है। बुधवार से दो मासूमों के साथ 3 सगी बहन लापता हो गई थीं।पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वारदात की हर पहलू से जांच की जा रही है। दूदू पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर के समय थाना इलाके में स्थित एक गांव से एक ही परिवार के पांच लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी।

घर से निकली थी तीन बहन

लापता लोगों में 27 साल की कालू देवी मीणा, छोटी बहन 23 साल की ममता मीणा और सबसे छोटी बहन 20 साल की कमलेश मीणा थी। तीनों बहने अपने चार साल के बच्चे और बीस दिन के दूसरे बच्चे को लेकर दोपहर के समय बाजार जाने की कहकर निकली थीं। इसके बाद शाम तक नहीं लौटी, परिवार वालों ने तलाश शुरु की। रात तक भी वापस नहीं आई तो पुलिस और जन प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी। मामला गंभीर था तो पुलिस ने भी पूरे शहर में फोटो सर्कुलेट कर दिए।पुलिस मामले में तलाश कर रही थी। इसी दौरान आज सवेरे पांचों के शव गांव के ही एक खेत में स्थित कुएं में मिले। पुलिस ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराने लग रहे हैं। शरीर फूल गए हैं। सुसाइड या हत्या की गुत्थी के बीच फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। वहीं शवों के मिलने के बात परिवार में कोहराम मचा है।