Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर ।अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ बीकानेर शाखा द्वारा आज कोठारी मोहल्ला स्थित महावीर भवन मैं जैन मूर्तिपूजक युवक महासंघ संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष मनीष नाहटा ने संस्था का परिचय दिया और संस्था के मुख्य उद्देश्यों को रखा। संस्था के अध्यक्ष संजय कोचर ने संस्था के आगामी कार्यों को कैसे किया जाए इस हेतु सभी से सुझाव और सहयोग की अपील की तथा आओ जिनालय चलें कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। तथा आने वाले 15 मार्च को प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान के जन्म कल्याणक को धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव रखा ।श्री महेंद्र बरड़िया ने संस्था का इतिहास बताया तथा उसके कार्यों पर प्रकाश डाला । पूर्व अध्यक्ष युवक महासंघ
वंदे मातरम के श्री विजय कोचर ने ऋषभदेव भगवान के जन्म कल्याणक पर पदयात्रा का आयोजन करके इस शुभ दिन को धूमधाम से मनाने की बात का सुझाव दिया ।वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र बधानी नें बीकानेर से 60 किलोमीटर की परिधि में सभी जैन मंदिरों में समय-समय पर देखरेख व्यवस्था ,शुद्धीकरण आदि करने का विचार व्यक्त किया ।राजेंद्र कोचर ने प्रतिदिन परमात्मा की पूजा का निवेदन किया । कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट के मंत्री जीतू कोचर ने संगठन को मजबूत करने तथा महावीर जयंती के दिन समस्त जैन बंधुओं द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठान तथा व्यवसाय की छुट्टी रखने का प्रस्ताव रखा ,कार्तिक पूर्णिमा की सवारी में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। अमित कोचर तथा महेंद्र कोचर ने धार्मिक पाठशाला स्थापित करने का सुझाव दिया धवल नाहटा ने प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को स्नात्र पूजा करने का सुझाव दिया ।विनीत नाहटा ने गच्छ वाद छोड़कर सभी को मिलकर कार्य करने का निवेदन किया । एसबीबीजे के पूर्व एजीएम श्री त्रिलोक कोचर, महेन्द्र दुग्गड, अनिल बांठिया, अजय सिपानी , अभियंत कोचर, राजु कोचर ,रविंद्र बांठिया, नवीन कोचर ,दीपक बछावत, प्रमोद गुलगुलिया, कुलदीप सुराणा, राहुल बैद, प्रवीण कोचर ,संजय पट्टूसा कोचर , अनिल कोचर, जितेंद्र कोठारी आदि ने अपने अपने विचार रखें।संजय कोचर जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय मूर्तिपूजक जैन की युवक महासंघ बीकानेर शाखा।
Thar पोस्ट।बीकानेर के आसपास की गोचर में वंदे मातरम टीम द्वारा गर्मी के आगाज के साथ वन्य क्षेत्र पशुओं तथा गोवंश के लिए पानी के टैंकर से टैंकर से पशु पक्षियों की प्यास बुझाने की मुहिम वंदे मातरम द्वारा प्रारंभ की गई है।वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने बताया इस मुहिम के अंतर्गत हम लोग गोचर भूमि के अंतर्गत सूखे जल स्रोतों में तथा पानी की खेलियों में टैंकर द्वारा पानी भरवा कर जीवो की प्यास बुझाने का कार्य पूरी गर्मी के दौरान किया जाता है।आज गोचर की सूखी तलाई में पीर पछाड़ भैरव सेवा समिति नई सड़क द्वारा पानी टैंकर की सेवा प्रदान की गई।पीर पछाड़ सेवा समिति के श्री उमाशंकर जोशी और विशाल सोनी ने टीम को विश्वास दिलाया गौ सेवा के लिए हम लोग निरंतर वंदे मातरम टीम के सहयोगी बनेंगे।वंदे मातरम टीम के विजय कोचर मुकेश जोशी और दिनेश सारण की देखरेख में टैंकर सेवा का कार्य पिछले साल 500 टैंकर पानी की सेवा दी गई थी इस बार पूरी सीजन में 1000 टैंकर पानी गोचर मैं वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए डलवाने का लक्ष्य रखा गया है।
