Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज जैन मार्केट में हंगामा खड़ा हो गया। इस व्यस्ततम मार्केट में दो पक्ष के लोग आपस में उलझ गए। हालांकि मामूली झड़प ही इन दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई थी, किंतु बाद में पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। मिली जानकारी के अनुसार गौवंश में फैली लंपी स्कीन रोग को लेकर आज राजस्थान बंद के आह्वान पर लोग दुकानों को बंद करवाने के लिए पहुंचे थे। इसी दरम्यान जैन मार्केट के दुकानदारों व बंद करवाने के लिए पहुंचे लोग आपस में उलझ गए। गौभक्त जैन मार्केट को बंद करवाना चाह रहे थे, किंतु दुकानदार दुकानें बंद नहीं कर रहे थे। इसी बाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए।