ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260301 181749 जैन महासभा बीकानेर ने भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत श्रमदान किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में रविवार को महावीर पार्क , सर्किट हाउस के सामने, बीकानेर में आयोजन। जैन महासभा बीकानेर ने अपनी स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष मना रहा है। रजत जयंती व भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के आयोजन की शुरुआत स्वच्छता संकल्प अभियान से की।
इस कार्यक्रम में जैन महासभा के सभी पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, सभी सदस्यगण, सभी संघो के कार्यकर्ता, महिला विंग, युवक मंडल, जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा समाज के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ ने स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर उत्साह से भाग लिया।

जैन महासभा की महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम नौलखा व पूर्व अध्यक्षा प्रीति जी डागा के नेतृत्व में महिलाओं ने अपनी सहभागिता की।
जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल जी बोथरा ने स्वच्छता अभियान की प्रसंसा करते हुए कहा कि अब महावीर पार्क के सौन्दर्यकरण का कार्य हाथ में लिया जायेगा। अध्यक्ष श्री बोथरा जी ने कहा कि जैन महासभा का रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बहु आयामी धार्मिक, समाजिक कार्य किये जायेंगे। उपाध्यक्ष जैन संजय सांड ने कहा कि जैन महासभा समय समय पर ऐसे अनेक कार्यक्रम हाथ में लेकर समाजिक सरोकार के कार्यो को जन जन तक पंहुचाने का प्रयास करेगी।
जैन महासभा के मंत्री जतनलाल संचेती ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों के पालन करने की आज सबसे ज्यादा आवश्यकता है। जैन महासभा भगवान महावीर के दर्शन एवं एवं 21 व्यंजन सीमा अभियान से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।
कार्यक्रम में नवरतन बोथरा ने 21 व्यंजन सीमा अभियान में सक्रियता से कार्य करने की बात रखी।

सहमंत्री जैन मनीष नाहटा ने बताया की बीकानेर जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था जैन महासभा के तत्वावधान में महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को विशाल प्रभात फेरी व मुख्य प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
आज महावीर पार्क से 3 टैक्टर से ज्यादा कचरे का निस्तारण किया गया। जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष जैन विजय कोचर, जैन लूणकरण छाजेड़, जैन सी.ए. आई .एम.सुराणा , जैन चम्पक मल सुराणा, जैन जयचंद लाल डागा, जैन विनोद बाफना सभी पूर्व अध्यक्षों ने श्रमदान में भाग लिया। जैन मेघराज बोथरा पूर्व महामंत्री सहित जैन समाज की विभिन्न प्रतिनिधि संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रमदान कार्य में सहभागिता निभाई।
अध्यक्ष कन्हैया लाल बोथरा ने कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। तथा आवर फार नेशन की टीम का आभार व्यक्त किया।
प्रेषक :- जतनलाल संचेती
महामंत्री
जैन महासभा, बीकानेर।


Share This News