


Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व के अनेक देशों पर रूस और यूक्रेन के युद्ध का असर पड़ रहा है। अब 70 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन युद्ध अभी भी जारी है। रूस में अब आंतरिक तनाव भी बढ़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पूरी तरह जीतना चाहते हैं। इसी बीच ये दावे भी हो रहे हैं कि रूस में सैन्य तख्तापलट (Military Coup) की संभावना है, जिसमें पुतिन की हत्या हो सकती है। पूर्व अमेरिकी जनरल जैक केन का कहना है कि पुतिन ने युद्ध को जिस कमजोर तरीके से संभाला है उससे रूसी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और सिक्योरिटी सर्विस से जुड़े लोग निराश हैं। जिस तरह से पुतिन ने युद्ध को संभाला है उससे रूसी विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख सर्गेई नारिश्किन भी नाखुश हैं।जनरल जैक केन कहते हैं कि सत्ता में रहने के लिए पुतिन कुछ भी कर सकते हैं। हमें सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए कि पुतिन कहीं नहीं जाने वाले। पुतिन को पता है कि अगर कोई और सत्ता में आया तो वह जिंदा नहीं रहेंगे। फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘पुतिन का लक्ष्य हर हाल में सत्ता में रहना है। वह सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि पुतिन इस बात को जानते हैं कि अगर उनकी जगह कोई और आया तो उनका अंत निश्चित है।



