Thar पोस्ट न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को है। योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 21 जून को रेलवे ग्राउंड में प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा.। केंद्रीय मंत्री अर्जुराम मेघवाल कल बीकानेर में योग दिवस पर करेंगे योगा। बीकानेर केंद्रीय कानून विधि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल मंत्री बनने के बाद प्रथम बार कल रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कल सुबह 7:00 बजे रेलमार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे बीकानेर रेलवे स्टेशन स्थित हॉल में मेघवाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।  जिला कलेक्टर ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय, ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर तक योगाभ्यास के आयोजन होंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों को समस्त व्यवस्थाएं समय पर करवाते हुए योगाभ्यास में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

शिव शक्ति हनुमान मंदिर करनी नगर पवनपुरी , शिव शक्ति उद्यान में 21 को योग दिवस पर विशेष योगा होगा। समय 6.30 सुबह से स्पेशल योगा टीचर भी आयेंगे।  योगा टीचर होंगे तारा चंद्र जी। योगामेट व पानी कि बोतल साथ लाए।

योग दिवस को लेकर आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम रामावत की अध्यक्षता में विभाग के उप निदेशक कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। डॉ. रामावत ने प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों के समन्वय से योग दिवस समारोह में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक की तैयारियों के बारे में जाना और गुरुवार तक इन्हें अंतिम रूप देने के लिए निर्देशित किया।


योग दिवस समारोह के जिला नोडल प्रभारी डॉ. नन्द लाल मीना ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार के लिए कठपुतली शो का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इसके प्रचार के मद्देनजर ई-रिक्शा को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) उम्मेद सिंह रतनू ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, डॉ. इरशाद रफीक, डॉ. राजकुमार सिंगारिया, डॉ. दिनेश गोठवाल, डॉ. राजकुमार कुमावत आदि उपस्थित रहे।
सहायक निदेशक डॉ. सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह रेलवे ग्राउण्ड प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान प्रभारी डॉ. संतोष शेषमा को योग प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्व योगाभ्यास करने हेतु निर्देशित किया गया।


बैठक में डॉ. सागरमल शर्मा, डॉ. रामगोपाल सैनी, डॉ. किशन कुमार पन्नू, डॉ. संदीप नाई, डॉ. बादर राम प्रजापत, डॉ. हरिराम शर्मा, डॉ. सुनील कुमार मीना, डॉ. हरनीत सिंह सिद्धू आदि उपस्थित रहे।


शहर के विभिन्न स्थानों से रहेगी बसों की व्यवस्था
समारोह के नोडल अधिकारी मीना ने बताया कि मुख्य समारोह के लिए शहर के विभिन्न चिन्हित स्थानों से आमजन को योग स्थल तक लाने, ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए प्रातः 5.30 बजे से बसें राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी चौराहा मुरलीधर व्यास कॉलोनी, जवाहर पार्क जैसलमेर रोड, गोकुल सर्किल नत्थूसर गेट के बाहर, पण्डित दीनदयाल सामुदायिक भवन मुक्ता प्रसाद नगर, कृष्णा पेट्रोल पम्प पूगल रोड, पुरानी गिन्नाणी गोल पार्क, रामकृष्ण आश्रम करणी नगर लालगढ़, वैष्णोधाम नगर जयपुर रोड, जयनारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति चौराहा, शिव बाड़ी मन्दिर, घड़सीसर सरकारी स्कूल के पास, खरनाडा मैदान जैल वेल, देवेन्द्र योग संस्थान नोखा रोड, मुरली मनोहर मन्दिर भीनासर, सुजानदेसर रामदेव जी मन्दिर और नागणेची जी मन्दिर के पास उपलब्ध रहेंगी।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैनिक विश्राम गृह में होगा कार्यक्रम
अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक विश्राम गृह परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे किया जाएगा। जिसमें बीकानेर जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिक व उनके परिवार के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।