ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241112 WA0202 बीकानेर पहुंचे राजस्थान फ्रंटियर आईजी एम एल गर्ग, बॉर्डर सुरक्षा का जायजा लेंगे और समीक्षा करेंगे Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर जोधपुर के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) श्री एम एल गर्ग बीकानेर दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे अंतर्राष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेंगे। बीकानेर दौरे पर आने की आगवानी डीआईजी श्री अजय लूथरा, श्री सुब्रतो रॉय,कमांडेंट , श्री संजय तिवारी, कमांडेंट 124 बटालियन और डीसी(जी) श्री महेश जाट ने की।

आईजी गर्ग का यह दौरा बीएसएफ की विभिन्न सुरक्षा तैयारियों, हाल ही में हुई हीरोइन की जब्ती और लगातार बढ़ती ड्रोन गतिविधियों पर चर्चा करने के उद्देश्य से है। इस दौरे में सीमा पर सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने तथा आधुनिक तकनीकों के बेहतर उपयोग का आकलन किया जाएगा।

बीएसएफ अधिकारियों ने बैठक के दौरान सीमा पर हुई हालिया अवैध गतिविधियों और उन पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। ड्रोन गतिविधियों में हुई वृद्धि के कारण उत्पन्न चुनौतियों पर आईजी गर्ग ने चिंता व्यक्त की और बीएसएफ की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने सीमा सुरक्षा में नए तकनीकी उपकरणों के प्रयोग पर बल देते हुए सुरक्षा को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए ताकि तस्करी और घुसपैठ जैसी समस्याओं पर कड़ा अंकुश लगाया जा सके।

आईजी गर्ग ने कहा कि बीएसएफ पूरी प्रतिबद्धता से सीमा सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है और तस्करी, ड्रोन गतिविधियों जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए कदम उठा रही है।


Share This News