ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20221019 201119 41 साल पुराने केक की नीलामी होगी Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व के अनेक देश अजूबों से भरे है। इंग्लैंड भी परंपरागत व ऐतिहासिक देश है। यहां पुरानी वस्तुओं की भी विशेष संभाल होती है। राजकुमारी डायना और किंग चार्ल्स की शादी से केक का एक टुकड़ा नीलामी किया जा रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार 1981 में हुई इस शाही शादी में 3,000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे । प्रिंसेस डायना और किंग चार्ल्स III की शादी 29 जुलाई 1981 को हुई थी। इसे टीवी पर लाखों लोगों ने देखा था और इसे ‘वेडिंग ऑफ द सेंचुरी’ भी कहा गया था। हालांकि, शादी काफी उथल-पुथल भरी रही थी। कानूनी रूप से तलाक लेने से चार साल पहले, 1992 में चार्ल्स और डायना अलग हो गए। मेहमानों में से एक निगेल रिकेट्स भी थे जिनका पिछले साल निधन हो गया था। अब यह पता चला है कि निगेल ने 41 साल पुराने शादी के केक के टुकड़े को संरक्षित किया था, जिसे अब नीलाम किया जाना है। बता दें केक की नीलामी यूके में डोर और रीस ऑक्शन द्वारा की जाएगी। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, केक के टुकड़े का GBP 300 का पूर्व-बिक्री अनुमान है जो कि 27,000 रुपये से अधिक के बराबर है। केक को उसके मूल बॉक्स में पैक किया गया है यही वजह है कि इसके और भी अधिक बिकने की उम्मीद है।शाही शादी के लिए 23 आधिकारिक वेडिंग केक बनाए गए थे, ऐसा लगता है कि टुकड़ा सेंटरपीस फ्रूटकेक का हिस्सा है। इस केक में पांच परतें थीं और यह केक पांच फीट लंबा था। डायना के डोडी के साथ किस्से व तस्वीरें चर्चा में रहे तथा विश्व की तमाम मैगजीनों व समाचारों की सुर्खियां बने।


Share This News