ताजा खबरे
Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casinoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने उपमहापौर राजेंद्र पंवार के स्वास्थ्य की जानकारी लीप्रसूताओं में किडनी फेल का मामला : पीबीएम हॉस्पिटल पहुंची चिकित्सकों की टीम, जोधपुर से ये विशेषज्ञ शामिलबीकानेर में तीन युवक डूबे, एक को बचायाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में11 जून से फिर बदलेगा मौसमबीकानेर में भी 6 प्रसूताओं की किडनी फेल! कोटा के बाद बीकानेर का नम्बरदेर रात बीकानेर में चाकूबाजी से युवक घायलस्कूलों के ग्रीष्मावकाश की अवधि बढाई, नए आदेश के बाद अब इस दिन खुलेंगे स्कूलमुक्ता प्रसाद थाना इलाके में गोली चली, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
IMG 20200914 WA0099 तुलसी सर्कल का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर के जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को तुलसी सर्किल के पास रेलवे द्वारा निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य स्थल पर उपस्थित निगम और नगर विकास न्यास के अभियंताओं से कहा कि वर्तमान में जो नाला बन रहा है इस नाले में सीवर लाइन के ओवर प्लोर पानी को डालने के लिए भी बेहतर व्यवस्था हो जाए।  इसके लिए भी कार्य किया जाए ताकि जरूरत के मुताबिक सीवर लाइन की साफ-सफाई का कार्य भी सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने निगम के अभियंताओं से कहा कि मंगलवार से यहां ऐसी व्यवस्था की जाए कि सड़क पर पानी और गंदगी न फैले, इसके लिए साफ सफाई के बंदोबस्त किए जाएं ताकि आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी ना हो तथा यातायात भी सुगम हो जाए।
  जिला कलक्टर ने कहा कि मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं को भी मौका मुआयना कराया जाए और विभाग के अभियंता यह देखें कि जलदाय विभाग की  पेयजल पाइपलाइन जो इस नाले के आसपास से नहीं गुजर रही है अथवा नहीं इसकी जांच की जाए। साथ ही यह भी पता करें कि जलदाय विभाग की पाइपलाइन नाले के ठीक नीचे तो नहीं है।  दोनों ही स्थितियों का निरीक्षण करने के बाद पानी की पाइप लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने की पृथक से कार्य योजना बनाई जाए।
मेहता ने नाला निर्माण कार्य को देखने के बाद सीवर लाइन और नाली से होकर पानी आगे सर्किट हाउस तथा इसके भी आगे निकासी की व्यवस्था को भी देखा।  निरीक्षण के दौरान न्यास सचिव मेघराज सिंह मीणा सहित निगम व न्यास के अभियंता साथ थे।


Share This News