Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए चलाए टिकट चेकिंग अभियान में वसूले 109,435/- रुपए*
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार रैना के नेतृत्व में मंडल पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सादुलपुर को बेस रख कर मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़- हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर -सिरसा -भिवानी -रेवाड़ी रेलमार्ग पर विभिन्न ट्रेनों एवम स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रेनों में 22471 बीकानेर -दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, 22472 दिल्ली सराय रोहिल्ला -बीकानेर एक्सप्रेस, 04831 बीकानेर -चूरू डीएमयू ,22421 दिल्ली -भगत की कोठी सुपरफास्ट, 15623 भगत की कोठी -कामाख्या एक्सप्रेस, 12458 बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट, 15909 डिब्रूगढ़- लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 14702 बांद्रा टर्मिनस -श्रीगंगानगर अरावली एक्सप्रेस, 14823 जोधपुर -रेवाड़ी एक्सप्रेस, 04789 रेवाड़ी -बीकानेर एक्सप्रेस व 14824 रेवाड़ी- जोधपुर एक्सप्रेस सहित 25 ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस चेकिंग में कुल 325 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 109,435/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ रेवाड़ी, भिवानी, सिरसा, श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़, और सूरतगढ़ के टिकट चेकिंग दस्ते के कुल 19 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।बिना टिकट यात्रा एक सामाजिक कुरीति है। रेल प्रशासन यात्रियों से आह्वान करती है कि वह अधिकृत टिकट लेकर निर्धारित स्थान पर बैठकर ही ट्रेन में यात्रा करें। बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
कोहरे के मौसम में रेलसेवाएं प्रभावित*
*रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/फेरो में कमी रहेगी*
रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में 02 रेलसेवाओं को रद्द/02 रेलसेवाओं को आंशिक रद्द/04 रेलसेवाओं में फरों में कमी की जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की निम्नांकित रेलसेवाओं को दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक रद्द/आंशिक रद्द/फेरों में कमी की जा रहा हैः-
*रद्द रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक (गुरू, शनि) रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 25.02.2023 (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक (शुक्र व रवि) रेलसेवा दिनांक 02.12.2022 से 26.02.2023 तक (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 14712, श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक सहारनपुर स्टेषन तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक सहारनपुर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार-सहारनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*रेलसेवाओं के फेरों में कमी*
1. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर- सियालदाह (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक से 01.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार (39 ट्रिप) को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.12.2022 से 01.03.2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार (39 ट्रिप) को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.12.2022 से 25.02.2023 तक प्रत्येक शनिवार
(13 ट्रिप) को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रत्येक मंगलवार
(13 ट्रिप) को रद्द रहेगी।