Thar पोस्ट। जयपुर में एआरएल ग्रुप और अक्षत बिल्डर्स पर आयकर विभाग की छापेमारी आज तीसरे दिन भी जारी रही, सवेरे की गई कार्रवाई में विभाग की टीमों को दोनों ग्रुप के संचालकों के पास करोड़ों रुपए के दस्तावेज मिले हैं। आयकर विभाग की टीम आज एक और बैंक लॉकर खोलेगी। अब तक टीम ने 13 में से 12 लॉकर खोलकर सोना और नकदी जब्त कर ली है। गुरुवार सुबह से आयकर विभाग ने ग्रुप के 11 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी, जिसमें आज तीन ठिकानों पर सर्च समाप्त हो चुका है। फिलहाल 8 जगहों पर सर्च जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में छापेमारी के दौरान 8 लॉकरों से 16 किलो से अधिक सोना और 4 लॉकरों से निवेश के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा 6 अलग-अलग स्थानों से 70 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं और 50 करोड़ से अधिक के शेयर मिले हैं।