Thar पोस्ट। सूबे में आज सुबह 30 पुलिस अधिकारियों को इधर- उधर किया गया है। राजस्थान के कार्मिक विभाग (DOP) ने भारतीय पुलिस सेवा के (IPS Transfer) 30 अधिकारियों तबादला आदेश शुक्रवार सुबह जारी किए है। तीन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। सूची के मुताबिक राजीव कुमार शर्मा को महानिदेशक पुलिस कम-निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी से महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, आर.ए.सी.एवं राज्य आपदा राहत बल जयपुर, जंगा श्रीनिवास राव को महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण जयपुर से महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण, कम्यूनिटी पाॅलिसिंग एंव मानवाधिकारी, राजस्थान जयपुर, डा.रविप्रकाश मेहरड़ा को महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एंड साईबर क्राईम, राजस्थान जयपुर से महानिदेशक पुलिस , ए.सी.आर.बी. एंव साईबर क्राईम एवं तकनीकी सेवाएं राजस्थान जयपुर तबादला किया गया है।