

Thar post देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया|कोरोना प्रोटोकॉल की पूर्णतया पालना के साथ यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में स्मरण किया गया । यशपाल गहलोत ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि भारत जब आज़ाद हुआ तब एक सुई भी नही बनती थी सब बातों के लिए विदेश पर निर्भर थे भारत को आत्मनिर्भर बनाने और आधुनिक बनने की योजना प्रधाम प्रधानमंत्री पंडित जवाहलाल नेहरू जी ने रखीभारत को आज़ाद करवाने के लिए अंग्रेजी दासता से लड़ते हुए 9 बार जेल की सलाखों में धकेले गए लेकिन भारत को आज़ाद करवाने के उनके मंसूबे कम नही हुए जवाहरलाल नेहरू जी एक अच्छे दूरदर्शी होने के साथ साथ चिंतक, साहित्यकार और मुखर वक्ता थेप्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि नेहरू जी देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उद्योग लगाने के लिए कार्य किया भारत मे औद्योगिक क्रांति नेहरू जी द्वारा ही लायी गयी थी कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नृसिंहदास व्यास,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,ललित तेजस्वी,राहुल जादूसँगत,सहित कांग्रेसजन मौजूद थे। नितिन वत्सस।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर बीकानेर कांग्रेस ने की पुष्पांजलि अर्पित। शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के द्वारा आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जवाहर पार्क में पुष्पाजंलि कार्यक्रम किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया नेहरू की सोच आधुनिक भारत की थी उस कारण उन्होंने नवरत्न नौ कंपनियों की स्थापना की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के द्वारा आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जवाहर पार्क में पुष्पाजंलि कार्यक्रम किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया नेहरू की सोच आधुनिक भारत की थी उस कारण उन्होंने नवरत्न नौ कंपनियों की स्थापना की। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, शहर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मनोज चौधरी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सूचना प्रधोगिक विभाग के सदस्य ज़िला संयोजक जयदीपसिंह जावा, यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सोहनराव, अब्दुल रहमान लोदरा, मेघराज तँवर सहित अन्य मौजूद रहे और अपने अपने विचार व्यक्त किये।
लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और पुण्यतिथि पर पेड़ पौधे लगाए गए। इसमें वक्ताओं द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक समन्वयक अशोक झोरड़ ने संबोधित करते हुए पं. नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनका जीवन प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर दैनिक रेल रोड़ यात्री संगठन के अध्यक्ष कंवरलाल सेठिया, समाजसेवी विनोद शर्मा, राकेश थोरी मौजूद रहे।