Bikaner princess rajyshree kumari

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर राज परिवार द्वारा स्थापित विभिन्न पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्टों के संस्थापक एवं बीकानेर के 23वे महाराजा डॉ करणी सिंह का जन्म 21 अप्रैल 1924 को हुआ। डॉ करणी सिंह द्वारा स्थापित ट्रस्टों की अध्यक्ष व उनकी ज्येष्ठपुत्री प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी व ट्रस्टीगणों ने वर्ष 2024 को महाराजा साहब के जन्म शताब्दी के रूप में मनाने का निर्णय किया है। इसके तहत आज लालगढ़ स्थित सादुल म्यूजियम की गैलरी नंबर 8 में महाराजा डॉ करणी सिंह के जीवन व्यक्तित्व को दर्शाती फ़ोटो प्रदर्शनी का आगाज़ राज्यश्री कुमारी ने किया। 21 अप्रैल 2024 को उनके जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम होगा तथा 2024 का कलेंडर महाराजा डॉ करणी सिंह को समर्पित रहेगा। पूरे वर्ष अनेक कार्यक्रम होंगे।