Thar पोस्ट, न्यूज। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक बड़ी घटना टल गई है। यहां महाड शहर की प्रभात कॉलोनी में बिल्डिंग का एक हिस्सा जमीन में धंस गया। धारिया कॉम्प्लेक्स में शिवम बिल्डिंग हल्का टेढ़ा हो गया है और खतरनाक स्थिति में खड़ा है। जानकारी के मुताबिक इमारत के चार पिलर की नींव जमीन के नीचें मिट्टी में धंस गई है। बता दें कि इस बाबत खबर लगते हैं नगर पालिका द्वारा इमारत में रह रहे 18 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल  लिया गया है। वहीं महाड नगर प्रशासन, फायर ब्रिगेड, पुलिस, आरसीसी सलाहकार मौके पर पहुंच चुके हैं।