Thar पोस्ट। औधोगिक शहर लुधियाना के गयासपुरा इलाके में गैस लीक से 11 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 11 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। इसकी गैस लीक की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सील किया जा रहा है। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं। वहीं घायलों के लिए एंबुलेंस का भी इंतजाम किया गया है। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि गैस का लीकेज का सोर्स क्या है और कौन सी गैस लीक हुई है। गैस लीक के कारण और सोर्स को लेकर अभी जांच चल रही है।लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने कहा है कि”अब तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है… पूरी संभावना है कि कुछ गैस संदूषण है जो हुआ है। मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हुई होगी। नमूने लिए गए हैं और जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किस वजह से गैस लीक हुई है। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं।