Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने आज रेलवे ट्रेक पर लगे बिजली के खंभे से फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसको मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। पुलिस परिजनों का पता लगाने में जुटी है। श्रीडूंगरगढ़ थाने की सब इंस्पेक्टर सुशीला मीणा ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि एक 20 से 25 वर्षीय युवक ने अपने गमछे का फंादा बनाकर रेलवे के बिजली पोल से फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंची, बाद में श्रीडूंगर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।